गौवंश की रक्षा हेतु किशनपुर में उमड़ा जनसैलाब

Views

माधव निषाद संवाददाता:-अनुष्ठान और सत्संग से गुंजायमान हुआ रामलीला मैदान किशनपुर कस्बे में गौवंश के प्राणों की रक्षा और सनातन धर्म के संरक्षण हेतु एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध शनि राम भक्त रामनारायण निषाद (जोकर भईया) निवासी बलीपुर रामसगरा द्वारा किया गया। जिसमे आचार्य पंडित वेद प्रकाश त्रिपाठी के अलावा चार और पुरोहित मौजूद रहे ​यज्ञ और सत्संग का संगम ​शुक्रवार, 20 मार्च को आयोजित इस 'धर्म यज्ञ' में सुबह से ही आहुतियों का दौर शुरू हुआ। पूजा पाठ के बाद 10 कुंतल मिष्ठान वितरण किया गया अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी लोक पर गौवंश को संकटों से बचाना और उन्हें जीवनदान दिलाना रहा। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद रात्रि में विशाल सत्संग एवं कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति संगीत की लहरों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
​क्षेत्रीय जनता की भारी सहभागिता
​इस पुनीत कार्य में केवल किशनपुर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत की। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों, संत-महात्माओं और मातृशक्ति की उपस्थिति ने इसे एक सामाजिक उत्सव का रूप दे दिया।

0/Post a Comment/Comments