जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने जेल में बंदियों को पहुंचाया अबीर गुलाल एवं गुझिया, साझा की खुशियां-जेल अधीक्षक एवं जेलर को दी होली पर्व की बधाई ।

Views

फतेहपुर ।  जिला अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव  के निर्देशानुसार  आज जिला अपराध निरोधक समिति फतेहपुर  के सचिव  विपिन बिहारी शरन द्वारा जेल में रंग- अबीर गुलाल, पिचकारी, खिलौने गुझिया एवं मिठाई के साथ मरीजों को फल की व्यवस्था कराई गई ।                  समिति के सह सचिव शैलेन्द्र शरन सिंपल ने पदाधिकारियों के साथ कारागार पहुंच कर जेल में निरुद्ध बंदियों के साथ होली पर्व की खुशियाँ साझा कीं । इस दौरान  कारागार के जेलर  अनिल कुमार को समिति के सह सचिव शैलेन्द्र शरन सिम्पल ने निरुद्ध बंदियों के साथ महिला बंदियों के लिए साड़ी  बच्चों के लिए रंग- अबीर गुलाल, पिचकारी, खिलौने, गुझिया , मिठाई एवं मरीजों के लिए फल प्रेमपूर्वक भेंट किए। जिससे बंदियों के मन में सामाजिक सद्भाव और सकारात्मकता का भाव जागृत हो। जेलर  अनिल कुमार ने कहा कि समिति का यह प्रयास संवेदनशीलता एवं पुनर्वास की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का पर्व है। आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए पर्वों को शांतिपूर्वक सभी को मनाना चाहिए । इस दौरान कारागार के जेलर  अनिल कुमार  समिति के सह सचिव शैलेंद्र शरन सिंपल, विनोद कुमार गुप्ता ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बुधराज धाकड़ी , गौरव गुप्ता एडवोकेट , सौनक गुप्ता  , आदि मौजूद रहे ।
---------------------------

0/Post a Comment/Comments