242 हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र यादव उर्फ जीतू भैया ने अखिलेश यादव जी का चांदी का मुकुट पहनाकर किया भव्य स्वागत

Views
फतेहपुर/हुसैनगंज:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी के आगमन पर 242 हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के कद्दावर नेता जितेंद्र यादव उर्फ 'जीतू भैया' ने माननीय जी का ज़ोरदार स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरूप चांदी का मुकुट पहनाया।
इस अवसर पर जीतू भैया ने एक बार फिर 242 हुसैनगंज विधानसभा सीट से अपनी मज़बूत दावेदारी पेश की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अखिलेश यादव जी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए आगामी चुनावों के लिए अपनी तैयारी का बिगुल फूंका। इस दौरान समर्थकों ने "जीतू भैया संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं" के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ जीतू भैया की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता और उनकी मज़बूत पकड़ का प्रमाण रही।

0/Post a Comment/Comments