भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी के मिर्जापुर भिटारी गाँव स्थित आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन हुऊ

Views फतेहपुर भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी के मिर्जापुर भिटारी गाँव स्थित आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अबीर, गुलाल उड़ाकर खूब फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान समाजसेवी संतोष तिवारी व भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने आए हुए तमाम अतिथियों का अबीर, गुलाल लगाकर और उनके ऊपर फूलों की वर्षा करके होली मिलन समारोह मनाया तो वही लखनऊ के प्रखर गायक किशोर चतुर्वेदी ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत करके समां बांध दिया तो वही अपने संबोधन में बोलते हुए समाजसेवी संतोष तिवारी ने कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है और यह अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा उनकी कोशिश है कि वह समाज के हर तपके के सुख और दुख में काम आएं। तो वही ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने कहा कि वह नेता बनकर नहीं बेटा बनाकर कार्य कर रहे हैं और दोनों भाई मिलकर जनता की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मुखलाल पाल, उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना भैया, संतोष सिंह राजू, शीमू सिंह चंदेल, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, अमित शिवहरे, मनोज मिश्रा, शैलेंद्र शरण सिंपल, विवेक श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, वीरेंद्र पांडे, धनंजय द्विवेदी, भारत श्रीवास्तव, भोले शंकर त्रिवेदी, बृजेश द्विवेदी, अमित मिश्रा उर्फ नीटू,सरकंडी के प्रधान प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, विकास श्रीवास्तव, समाज सेवी अशोक तपस्वी, मनोज त्रिवेदी, प्रदीप सिंह राजू, शिवचंद्र शुक्ला, पंकज राजपूत, आदित्य सिंह चौहान, श्रीकांत अवस्थी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments