समाजसेवियों के साथ जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल का हुआ सम्मान

Views
 श्री गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल समिति द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह 
- चेयरमैन ने अच्छे कार्यो के लिये समाज की विभूतियों को किया सम्मानित 
फतेहपुर। श्री गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल समिति द्वारा सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन नगर पंचायत हथगाम के सभागार में किया गया जिसमें कवि, साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। पत्रकार शिरोमणि अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्य तिथि के अवसर पर वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता, भाईचारे सदभाव के लिये बलिदान हुये विद्यार्थी जी के बताये हुये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। श्री गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल समिति ने समाज की उन हस्थियों को सम्मानित किया जो किसी न किसी रूप में अपने आसपास समाजसेवा एवं हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल कायम रखते हुये अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षत करते हुये चेयरमैन धीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना बाबू ने सभी को बधाई देते हुये कहा कि आप सभी लोग अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं वह एक सराहनीय कदम है। 
स्मिति द्वारा सम्मानित होने वाले सदानन्द महाविद्यालय के प्राचार्य ईश्वर नारायण द्विवेदी, जनता इंटर कालेज छिवलहा के प्रधानाचार्य एसके मालवीय, चिकित्साधीक्षक डा0 अमित चौरसिया , जिला पत्रकार संघ रजि0 के अध्यक्ष एवं गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, श्याम सुंदर तिवारी, देव कुमार दीक्षित, कवि डा0 वारिश अंसारी, पत्रकार प्रभाकर पांडेय, पत्रकार सुरेंद्र पाठक, चौकी इंचार्ज छिवलहा उत्कर्ष मिश्रा, पत्रकार शहंशाह आबदी, अफजल हुसैन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अवर अभियंता विद्युत मोहम्मद इम्तेयाज अहमद, पूर्व सभासद अंजनी किशोर बाजपेई, नारी सशक्तिकरण की प्रतीक नाजिया परवीन, फार्मासिस्ट शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित सभी विभूतियों को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सूूत्रधार प्रेम दत्त पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी जी देश बांटने वाले के खिलाफ थे एवं आपसी भाईचारे में विश्वास रखते थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि एवं शायर शिव शरण बंधु ने किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्र रमेश प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार, पप्पू हाशिमी, देवेंद्र सोनी, मोहम्मद आजम, मुन्ना सिंह , राकेश साहू, अमन सोनी, श्याम सुंदर तिवारी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments