*(प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट)*
बीते शनिवार को बिन्दकी तहसील के गांव अलियाबाद निवाशी शिक्षा मित्र अखिलेश सविता जो कि एस आई आर के कार्य में बी एल ओ के पद पर कार्य कर रहे थे द्वारा आत्महत्या कर लेने की जानकारी होने के बाद मृतक के परिजनों से मिलने हेतु प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक के आवास पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल को मृतक के परिजनों ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि मृतक अखिलेश सविता चार बार अपनी पुत्री की शादी का कार्ड लेकर अवकाश हेतु एस डी एम बिन्दकी से मिला परन्तु उसे छुट्टी प्रदान नहीं की गई जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक के सोसाइट नोट को भी दिखाया जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार चुनाव आयोग को ठहराया है इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा साठे सात लाख रुपए दिया गया है बाकी साढ़े बारह लाख रुपए मूवावजा स्वीकृति के बाद मिलने को कहा है। पूर्ण जानकारी के बाद फतेहपुर जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि पारिवारिक स्थिति देखते हुए मुवावजे की रकम नकाफी है अतः वह प्रशासन से मांग करेंगे कि मृतक के आश्रितों को पचास लाख रुपए मूवावजा दिया जाए एवं साथ ही मृतक की पत्नी को मृतक के स्थान पर नौकरी दी जाए। प्रदेश प्रतिनिधि मंडल में फतेहपुर शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, प्रयाग राज अध्यक्ष फ़ुजैल हाशमी, गंगा पार अध्यक्ष अशफाक हुसैन,कौशांबी अध्यक्ष गौरव पांडे, कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, रायबरेली अध्यक्ष पंकज तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी कोऑर्डिनेटर प्रताप गढ़, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष पप्पू पाल, प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश कोरी, बाबर खान,निजामुद्दीन, राम नरेश महराज, प्रशांत शुक्ला, सुधीश पाण्डेय, ऋषभ पाण्डेय, सलीम खान, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment