फतेहपुर जनपद के कई क्षेत्रों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पहले से कटी हुई फसल लाहा चना और अन्य फसलें खुले में पड़ी हैं, जिससे उनके खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के चलते फसलें बिखर रही हैं और बारिश के कारण अनाज भीगने लगा है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि कई दिनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसान हवा बारिश देखते हुए किसने की चिंता बड़ी है की उनका कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो फसल को बचाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ समय तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
फतेहपुर कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश, कटी फसल को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
Views
Post a Comment