फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा वेद गेस्ट हाउस ललौली रोड बिंदकी में होली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें वृंदावन से आये हुये कलाकारों द्वारा बरसाने की होली का उठाया आनंद।
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के बैनर तले वेद गेस्ट हाउस में विराट एवं अलौकिक होली मिलन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रमुख विभूतियों को सम्मानित किया गया साथ ही वृंदावन से आई सांस्कृतिक टीम ने राधा कृष्ण की झांकी, मयूर नृत्य एवं फूलों की होली आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भक्तमयी उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मंे उपस्थित भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि दोसर वैश्य समाज को पूर्ण सम्मान तभी मिलेगा जब समाज के लोग राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी आदतों में परिवर्तन लाकर संघर्ष के लिये आगे आना होगा।
जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने समाज की सेवाओं का वर्णन करते हुये कहा कि कितना भी व्यस्त सही मगर समाज के सम्मान एवं उसकी सेवाओं के लिये सदैव तत्पर रहूंगा। मेरे दरवाजे आपकी सेवाओं के लिये हर समय खुले हुये है।
बिंदकी नगर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये आहवान किया कि हम सभी को आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट होना होगा।
आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को पटका व प्रतीक चिन्ह देकर समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में बडी संख्या में महिलाओं की भी भागेदारी रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों के लिये झूले जैसे आकर्षण भी रहे जिनका बच्चों ने खूब आनंद उठाया। वृंदावन की टीम द्वारा राधाकृष्ण और हनुमान जी की झांकियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के उपरांत लोगों ने लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजा भैया, अन्नू गुप्ता ,महेंद्र गुप्ता, रज्जू गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राम जी गुप्ता, संजय गुप्ता ,आमोद गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कविता गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूजा गुप्ता, प्रज्ञा गुप्ता, मंदाकिनी गुप्ता, आरती सहित समाज के सैकड़ो लोग उपस्थितरहे
Post a Comment