बीएलओ ने फंदा लगाकर दी जान, स्वजन बोले एसआइआर का था दबाव

Views


  

-आठ मार्च को थी पुत्री की शादी, तैयारी के लिए नहीं मिल रहा था अवकाश 
-गुस्साए ग्रामीण पुलिस व अधिकारियों के सामने से जबरन शव ले गए गांव 
फतेहपुर-बिंदकी : एआइआर के काम के दबाव व पुत्री की शादी की तैयारी को अवकाश न मिलने से आहत कोतवाली बिंदकी के अलियाबाद गांव निवासी बीएलओ/शिक्षामित्र 50 वर्षीय अखिलेश कुमार सविता प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की शाम पंखे की हुक पर रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर ग्रामीण व स्वजन पहुंचे। शिक्षा मित्र  को फंदे से नीचे उतरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लाए यहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसीलदार अचलेश कुमार सिंंह, सीओ गौरव  शर्मा, नायब तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल  अस्पताल पहुंचा। ग्रामीण व स्वजन मौके पर एसडीएम  को बुलाने की मांग करने लगी। हालांकि एसडीएम  अस्पताल नहीं पहुंची। इस पर नाराज स्वजन व ग्रामीण शव ले जाने के लिए गाड़ी में  रखने लगे तो पुलिस गाड़ी के आगे खड़ी हो गई। इस पर शव को हाथों हाथ उठाकर सड़क पर ले आए। यहां पर खड़ी दूसरी गाड़ी में रखकर गांव ले गए हैं। दिवंगत शिक्षा मित्र के स्वजन का आरोप है 
कि बेटी की शादी की तारीख नजदीक  आ जाने के बाद भी अवकाश नहीं दिया जा रहा था।

0/Post a Comment/Comments