एक्सीडेंटल इलाज की आठवीं सहायता—मानवता परिवार ने फिर पेश की मानवता की मिसाल

Views

रायबरेली (उ.प्र.)मानवता परिवार ने अपनी मानवीय सहायता योजनाओं के अंतर्गत एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए आठवीं एक्सीडेंटल सहायता प्रदान की है। इस क्रम में जिले के घायल शिक्षक बृजेश कुमार यादव को एक्सीडेंटल इलाज सहायता योजना के तहत ₹9,842 की आर्थिक सहायता दी गई।संगठन द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक एक्सीडेंटल इलाज पर कुल ₹2,52,109 तथा मृतक नॉमिनी परिवारों को ₹6,24,767 की सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह सहयोग मानवता परिवार की सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है।
मानवता परिवार के कानूनी सलाहकार डा.संजय सिंह ने बताया कि ₹200 का वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण कराने वाले सदस्य ही ₹1,00,000 तक की एक्सीडेंटल इलाज सहायता के पात्र होते हैं। सदस्यता नवीनीकरण ऐच्छिक है। वहीं, रजिस्ट्रेशन के समय ₹200 का आजीवन शुल्क जमा कर आजीवन सदस्य बनने वालों को भी एक वर्ष के लिए ₹1 लाख तक की एक्सीडेंटल सहायता का लाभ मिलता है। मृतक नॉमिनी सहयोग, स्थायी 100% विकलांगता, गंभीर बीमारी एवं गंभीर एक्सीडेंट में 80% तक का सहयोग केवल वैधानिक एवं वैलिड सदस्यों को आपसी सहयोग से आर्थिक सहयोग से प्रदान की जाती है 
मानवता परिवार ने संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प दोहराते हुए आमजन से इस कल्याणकारी योजना से जुड़ने की अपील की है।
इस अवसर पर हिमांशु कुमार, पंकज कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह एवं अनुराग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments