असोथर/फतेहपुर*स्वर्गीय अरुण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज लखनऊ और अयाह शाह के मध्य हुए जबरदस्त मुकाबले मे लखनऊ पर अयाह शाह टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज की अयाह शाह
ने पहले खेलते हुए निर्धारित 14 ओवर में 103 रनों का सीमित स्कोर खड़ा किया जिसमें सर्वाधिक स्कोर बल्लेबाज संजीव द्वारा 12 गेंद में 37 रन मध्यक्रम के बल्लेबाज संजय ने पारी को सम्हालते हुए 8 गेंद में 15 रनों की बदौलत अपनी टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया जवाब
में उतरी लखनऊ टीम का शुरुवाती झटका पहले विकेट में लगा गेंदबाज गुफरान शिवम् संजय सरफराज की घातक गेंदबाजी के आगे लखनऊ घुटने टेकने पर मजबूर हुई
लखनऊ टीम से सर्वाधिक योगदान आजम ने 23 गेंद में 28 रन तथा शंभू ने 14 रनों का योगदान दिया
लो स्कोर के इस मैच में गेंदबाज संजय ने 3 ओवर में 23 रन खर्च करते हुए तीन विकेट शिवम् 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट और गुफरान के 2 ओवर में 9 रन खर्च करके लिए गए 2 विकेट ने अयाह शाह क्रिक टीम को सेमीफाइनल में पदार्पण किया नगर पंचायत असोथर के चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयाह शाह टीम के कुशल खिलाड़ी संजय को मिला आयोजक टीम के अध्यक्ष कुंवर कार्तिकेय सिंह मोनू रावत नीरज सिंह चौहान सोनू शुक्ला सहित सैकड़ो दर्शक रहे
Post a Comment