शहर से 60 किसानों का दल बस द्वारा दीनदयाल उद्यमिता संस्थान चित्रकूट सतना के लिए

Views फतेहपुर सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय कृषि भ्रमण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज शहर से 60 किसानों का दल बस द्वारा दीनदयाल उद्यमिता संस्थान चित्रकूट सतना के लिए मत्स्य सहायक अधिकारी विजय कुमार द्विवेदी एवं दिवाकर सिंह के द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। समिति के सचिव दुर्गेश कुमार ने बताया कि इसमें पशुपालन विभाग के डॉक्टर देव व्रत गंगवार के द्वारा 60 किसानों का दल भी दीनदयाल उद्यमिता संस्थान चित्रकूट सतना के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि यह सभी कृषक वहां पहुंच करके वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को शिक्षा में खेती के साथ व्यवसाय की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वहां के वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों के दलों को खेती में कैसे अच्छी पैदावार हो और अच्छी लागत और पैसा ज्यादा कमाया जा सके इसके लिए भी किसानों को विस्तार से वैज्ञानिकों ने बताया। इस मौके पर संस्थान के सचिव दुर्गेश कुमार सिंह, किसान जयचंद सिंह, रमेश, सुदामा, नीतू, रागिनी, विनोद शर्मा, सहित तमाम कृषक मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments