हिंदुओं का बाल बांका नहीं होने दूंगा जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- 470 सीट आने से देश बनेगा हिंदू राष्ट्र

Views
फतेहपुर। चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने देश के राजनीतिक और सांस्कृतिक स्वरूप के बारे में तीखे बयानों से उपस्थित लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे देश को एक हिंदू राष्ट्र बनाने की ओर सक्रियता से काम करना चाहते हैं, इसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाना है।
    जगद्गुरु रामभद्राचार्य फतेहपुर में आयोजित जगन्नाथ धाम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान रामभद्राचार्य जी ने कहा कि भारत की 80 फीसदी आबादी हिंदू होनी चाहिए। संसद में जब तक 470 सीटों तक यह संख्या नहीं पहुंचती, देश हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर स्थिति नहीं बदली तो हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मैं हूं, हिंदुओं का बाल भी बांका नहीं होगा।
    हिंदू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर देते हुए रामभद्राचार्य ने यह भी कहा कि बच्चों को हमारी सांस्कृतिक शिक्षा देने की आवश्यकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इस्लाम में छोटे बच्चे भी कुरान सीखते हैं, हमें भी अपने बच्चों को हमारी संस्कृति से परिचित कराना होगा। बता दें कि इससे पहले रामभद्राचार्य ने छत्तीसगढ़ में कहा था कि भारत में रहना है तो जय श्रीराम कहना होगा, जो जय श्रीराम नहीं कहेगा वह इस देश में नहीं रहेगा। उनके इस बयान को लेकर सहारनपुर के मुसलमानों ने विरोध भी किया था।

0/Post a Comment/Comments