भगवान श्रीराम राज्याभिषेक में उल्लास के साथ झलकी समरसता

Views
- राजगददी के विहंगम नजारा देखने को पीलू तले चौराहे में उमडी भीड
- पीलू तले चौराहे में सजा राज सिंहासन, स्वागत में गूंजी भजनों एवं देश भक्ति गीतों की स्वर लहरी
- लोक गीत गायक नीरज तिवारी ने लोक गीतों के माध्यम से बांधी शमां
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज कुमार मौर्य, धर्म गुरू स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती  महाराज, शहरकाजी अब्दुल्ला सइदुल इस्लाम एवं जैन धर्म के कुलदीप जैन का प्राप्त हुआ सानिध्य

फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की ओर से आयोजित श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव के आयोजन में सांप्रदायिक सदभावना की बयार बही। श्रीराम राज्याभिषेक में प्रभु के गददी पर बैठने के साथ ही तिलक लगाकर आरती उतारकर श्रद्धालु इस शुभ घडी में जयकारे लगाते रहे। विधुत की कुमकुम झालरों और फूल पत्तियों से भगवान श्री राम की अगुवानी को लेकर अयोध्या बने पीलू तले चौराहे को आपरेशन सिंदूर की थीम पर तिरंगे झंडे से सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गुरू वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का राज तिलक किया। जैसे ही श्रीराम सीता सहित अयोध्या की राज गददी में बैठे आतिशबाजी के बीच श्रीराम के जयकारे लगने लगे जिससे समूचा जनमानस भगवान की भक्ति में हिलोरे लेने लगे। कानपुर से आये कलाकार टिंकू एंड कंपनी द्वारा भजन संध्या एवं देश भक्ति गीतों की स्वर लहरी में महिला पुरूष और बच्चे न केवल भक्ति की रस में डूबे बल्कि उल्लास से उछल पडे। इसी प्रकार लोक गीत गायक नीरज तिवारी ने लोक गीतों के माध्यम से शमां बांधी। खास बात यह रही कि पीलू तले चौराहे में राजा दशरथ के बडे पुत्र श्रीराम की राजगददी में मुस्लिम भाइयों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। ईद बकरीद नवरात्र दशहरा आदि पर्वों को सकुशल संपन्न कराने पर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को मंडल द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज कुमार मौर्य, धर्म गुरू स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज, शहरकाजी अब्दुल्ला सइदुल इस्लाम एवं जैन धर्म के कुलदीप जैन का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस मौके पर उपस्थित स्वामी विज्ञानानंद जी ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने अपने आदर्शों को समाज में स्थापित करते हुये एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करते हुये रामराज्य की स्थापना की थी। राज्याभिषेक के अवसर पर हम सभी उनके आदर्शों को अंगीकार करते हुये समाज में राम राज्य स्थापित करें। 
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्या ने कहा कि इस तरीके के आयोजनों से समाजिक समरसता बढती है और अपनत्व का भाव बढता है। मंडल की संस्थापिका स्व0 ममता गुप्ता पत्नी विनोद गुप्ता की स्मृति में समाज के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले महा विभूतियों को अरूणोदय सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्या द्वारा सामाजिक दृष्टि से पर्यावरण को शुद्ध रखने तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं जल का दुरूपयोग न करने के साथ भ्रूण हत्या रोकने की शपथ सामूहिक रूप से दिलाई गई। 
शहरकाजी अब्दुल्ला सईदुल इस्लाम ने कहा कि जा पर कृपा राम की होई ता पर कृपा करहीं सब कोई। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने 14 वर्ष के वनवास में सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया था वह हम सभी को अपने जीवन शैली में लाना होगा। 
राजगद्दी समारोह में पूरी रात भक्ति एवं देश भक्ति की शमां बंधी रही। संयोजक विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि राज तिलक का कार्यक्रम हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। जिस तरह से मुस्लिम भाइयों ने समारोह में भागीदारी निभाई उससे सामाजिक एकता को बल मिलता है। 
कार्यक्रम के दौरान उत्तर मध्य रेलवे फतेहपुर के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक मनोज गुप्ता, कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय, मुराइनटोला चौकी इंचार्ज  एवं बाकरगंज चौकी इंचार्ज बी0डी0 राय, नगर पालिका के सफाई प्रभारी मोहम्मद हबीब, विद्युत प्रभारी दिलशाद अहमद, वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र सेठ, स्वच्छता प्रहरी रेखा एवं मंजू को अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आये हुये अतिथियों को माला अंग वस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष राजीव पोरवाल ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष फरहत अली सिददीकी ने कहा कि सामाजिक समरसता के क्षेत्र में राज्याभिषेक के कार्यक्रम से समाज में सदभावना का संदेश जाता है। 
मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने सभी का आभार प्रकट करते हुये कहा कि श्रीराम राज्याभिषेक के आयोजन में सभी का भरपूर सहयोग मिलता है ऐसे आयोजन से सामाजिक सदभावना बढती है। 
इस मौके पर जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन, उमेश तिवारी, दिलीप मोदनवाल, पिंटू बाजपेयी, गुड्डू राइन, राज गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, संजय गुप्ता, आशीष अग्रहरि, आकाश मोदनवाल, रोहित चौरसिया, अरूण जायसवाल, सुशील फौजी, विनय फौजी, सत्येंद्र अग्रहरि, राम विशाल गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, ब्रजेश सोनी, दीपक साहू, मनोज सोनी, आशीष कुमार गुप्ता, नैंसी गुप्ता, इच्छा गुप्ता, मोहम्मद आजम, मोहम्मद मतीन, गुलाम अली सहित समाज के सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

चार को मिला अरूणोदय सम्मान 
फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये अरूणोदय सम्मान से सम्मानित किया गया। मंडल की संस्थापिका स्व0 ममता गुप्ता पत्नी विनोद गुप्त की स्मृति में शुरू हुये अरूणोदय सम्मान में राम नारायण आचार्य, ममता गुप्ता, मोना गुप्ता, गुड्डन जायसवाल को सम्मानित किया गया। 
--------------------------------

0/Post a Comment/Comments