करवा चौथ के शुभ अवसर पर सुहागिन महिलाओं मैं मेहंदी लगाने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।
Views
फतेहपुर शहर की रानी कॉलोनी आवास विकास रोड पर स्थित सैम्स हेयर स्किन मेकअप मैं करवा चौथ के शुभ अवसर पर सुहागिन महिलाओं मैं मेहंदी लगाने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह पति पत्नी के बीच प्रेम सुहाग और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। और माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। और पति की आयु लंबी होती है। सुहागिन महिलाएं अपने दोनों हाथों में नई-नई डिजाइन की मेहंदी लगवा कर सर संवर रही है। करवा चौथ व्रत के लिए मेहंदी प्रेम का प्रतीक है। मेहंदी को पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। सुहाग की निशानी यह सुहाग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उसे सुभिता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है की मेहंदी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। और जीवन में समृद्धि आती है। मेहंदी 16 श्रृंगार का एक अभिन्न अंग जो महिलाओं के सौंदर्य को बढ़ाता है। जिस महिला के हाथों में मेहंदी का रंग जितना गाढा रखता है यह उतना ही शुभ माना जाता है। और यह संकेत देता है कि उसके पति का प्यार भी उतना ही गहरा है। संचालिका श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि करवा चौथ के 1 दिन पहले हमारे शॉप में दर्जनो महिलाओं ने आकर अपने-अपने हाथों में सुंदर डिजाइन में मेहंदी लगवाई। उन्होंने बताया कि हमारे यहां लहंगा, गाउन, ब्राइडल ज्वेलरी, चूड़ा, और नेल आर्ट, स्क्रीन हेयर ट्रीटमेंट, वह बनारसी साड़ियों का सुंदर कलेक्शन उपलब्ध है।
Post a Comment