ऋषिकेश में आयोजित की जा रही गंगा आरती प्रशिक्षण कार्यक्रम की द्वितिया श्रृंखला का तृतीय चरण

Views
।ऋषिकेश ।                                                        नमामि गंगे के तहत अर्थ गंगा मॉडल के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित की जा रही गंगा आरती प्रशिक्षण कार्यक्रम की द्वितिया श्रृंखला के तृतीय चरण के 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिनांक 28 अक्टूबर, 2023 को विधिवत् पूजा अर्चना कर स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज जी द्वारा शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड व उत्तराखण्ड के 30 प्रतिभागियों को को गंगा जनजागरूकता अभियान एव गंगा आरती हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। गंगा जागरूकता अभियान एव गंगा आरती कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान परमार्थ निकेतन में विभिन्न गतिविधियों (योगा, यज्ञ, स्वच्छता अभियान, आरती प्रशिक्षण एवम महाआरती) में प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण के दौरान  प्रतिभागियों को माननीय राज्यपाल महोदय उत्तराखंड का स्वागत एवम जिलाधिकारी महोदय से प्रोत्साहन मिला। प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी प्रतिभागी अपने-अपने राज्यों में गंगा जनजागरूकता अभियान व इसकी सहायक नदियों के तटों पर अवस्थित घाटों पर नियमित गंगा आरती प्रारम्भ करेंगे।
NamamiGange Parmarth Niketan

0/Post a Comment/Comments