बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक ने किया आटा चक्की का औचक निरीक्षण, समय पर ऋण अदायगी के दिए निर्देश

Views


​असोथर (रिपोर्टर: पवन द्विवेदी)। बैंक ऑफ बड़ौदा, असोथर शाखा के प्रबंधक जीतेन्द्र कुमार गौतम ने क्षेत्र में ऋण योजनाओं के सुचारू संचालन और वसूली की स्थिति का जायजा लेने के लिए स्थानीय लाभार्थी दिनेश कुमार की आटा चक्की का औचक निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान शाखा प्रबंधक ने चक्की के संचालन और कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा। उन्होंने संचालक दिनेश कुमार को व्यवसाय को सुचारू रूप से चलाने और बैंक की किश्तों (लोन) को समय पर जमा करने के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधक जीतेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि बैंक अपने उन खाताधारकों की आर्थिक मदद और व्यवसाय विस्तार के लिए सदैव तत्पर रहता है, जो नियमित रूप से और समय पर अपने ऋण की अदायगी करते हैं।

​इस मौके पर चक्की संचालक ने भी व्यवसाय की वर्तमान स्थिति से शाखा प्रबंधक को अवगत कराया और समय पर किश्त जमा करने का आश्वासन दिया।

0/Post a Comment/Comments