संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, ग्राम शेरनगर में शिव मंदिर के पास स्थित सरकारी तालाब की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। इस अतिक्रमण के चलते क्षेत्र में जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है और पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त सरकारी तालाब की भूमि की निष्पक्ष जांच कराई जाए और तत्काल प्रभाव से अवैध कब्जा हटवाकर तालाब को कब्जा मुक्त किया जाए।
इस दौरान संगठन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने शीघ्र कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
Post a Comment