कुरसेजा धाम में 17 नवंबर को लगेगा ऐतिहासिक मेला, तैयारियां जोरों पर

Views


​फतेहपुर (संवाददाता)। सिद्धपीठ बालाजी महाराज कुरसेजा धाम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार, 17 नवंबर को भव्य एवं ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में होने वाले इस वार्षिक उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

​सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महंत श्री श्री 1008 परमेश्वर दास जी महाराज ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी मेला बड़ी धूमधाम और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन और सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पूरे धाम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जहां भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मेले की रौनक देखने को मिलेगी।

0/Post a Comment/Comments