विजयदशमी पर्व पर अपराध निरोधक समिति ने कैंप लगाकर आपसी भाईचारे का दिया संदेश l

Views


-प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों सहित रामलीला कमेटी के कमेटी एवं झांकी संचालकों को किया गया सम्मानित l
 फतेहपुर l जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा विजयदशमी पर्व पर बाकरगंज पुलिस चौकी में  आयोजित कैंप में   समिति द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, महामंत्री एवं सवारी झांकी का नेतृत्व कर रहे संचालकों का सम्मान किया गया । कैंप में समिति के माध्यम से हिंदू मुस्लिम एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया गया साथ ही विजयदशमी पर्व की बधाई दी गई l 
समिति के सचिव व जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने कैंप में तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा  चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार सहित रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व सवारी झांकी के संचालकों को प्रतीक चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया l कैंप में मुख्य रूप से समिति के रामस्वरूप गुप्ता, जयप्रकाश सिद्धराज, शैलेन्द्र शरण सिंपल विनोद कुमार गुप्ता, अरुण जायसवाल, मुकुट बिहारी शरण जितेन्द्र त्रिवेदी  शेर आलम , संजय गुप्ता, बृजेश सोनी, संजय चौधरी ,रज्जन गुप्ता, मोहम्मद गुलफाम एडवोकेट आशीष मिश्रा  एडवोकेट अनुराग मिश्रा  अभिषेक सैनी ,  दिवाकर जयसवाल  सुरेंद्र जायसवाल उमेश तिवारी ,शाहिद, अमिताभ बिहारी शरण मौजूद रहे

0/Post a Comment/Comments