चदियाना स्थित शंकर जी मंदिर में महिला मोर्चा की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
फतेहपुर।भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के चदियाना मोहल्ला स्थित शंकर जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना श्रीवास्तव ने की, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय सचिव पवन द्विवेदी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव पवन द्विवेदी ने कहा कि जिले में पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ यूनियन के विस्तार का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के लिए जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में यूनियन का कार्यालय खोला जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आधी आबादी की भागीदारी के बिना कोई भी आंदोलन या संगठन अधूरा है, इसलिए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना श्रीवास्तव ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने हक और अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक हैं। गांव-गांव जाकर महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Post a Comment