2047 तक सबके लिए बीमा” के संकल्प के साथ इटावा में चला जागरूकता अभियान

Views


इटावानेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, इटावा बिजनेस ऑफिस द्वारा “2047 तक सबके लिए बीमा (Insurance for All by 2047)” की थीम के अंतर्गत विजय नगर चौराहा, इटावा में बीमा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में श्री गौरव पाल, वरिष्ठ व्यवसाय प्रबंधक, इटावा बिजनेस ऑफिस; सुश्री नैना कुरील, प्रशासनिक अधिकारी; श्री राजीव रंजन कुमार, सहायक-कैशियर, कंपनी के बीमा सलाहकार श्री संभव मिश्रा, श्री रमाकांत बाथम एवं श्री रवि कुमार तथा कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री महेश बाथम ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।

शिविर के दौरान आमजन को जीवन में बीमा के महत्व तथा आकस्मिक जोखिमों से व्यक्ति, परिवार एवं व्यवसाय को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में बीमा की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा उपलब्ध विभिन्न बीमा उत्पादों की जानकारी भी दी गई।

जनसामान्य को विशेष रूप से National Rajrajeshwari Women Freedom Policy, National Teachers’ Suraksha Policy एवं Janta Personal Accident Policy के साथ-साथ मोटर एवं स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

शिविर को आमजन का उत्साहजनक एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ। अनेक लोगों ने कंपनी के विभिन्न बीमा उत्पादों में रुचि दिखाई तथा उनके लाभ एवं कवरेज के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

शिविर के दौरान कुछ लोगों ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ एजेंट/POS/इंश्योरेंस एडवाइजर के रूप में जुड़ने की भी इच्छा व्यक्त की। कंपनी द्वारा ऐसे इच्छुक व्यक्तियों का स्वागत करते हुए उन्हें बीमा जागरूकता एवं बीमा कवरेज के विस्तार के अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की टीम ने प्रत्येक व्यक्ति, परिवार एवं उद्यम तक बीमा सुरक्षा पहुंचाने तथा “2047 तक सबके लिए बीमा” के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

0/Post a Comment/Comments