मोना ओमर को प्रयागराज में किया गया सम्मानितबाढ़ पीड़ितों की मदद से मंत्री हुए प्रभावित

Views


फतेहपुर।प्रयागराज में वैश्य एकता परिषद के अधिवेशन में बिंदकी नगर के समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र ओमर मोना को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में यूपी सरकार के स्वंतत्र प्रभार मंत्री रवींद्र जायसवाल ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया।कहा की चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष मोना ओमर ने बहुत मदद पहुंचाई है जिससे हम प्रभावित है।वैश्य एकता के अधिवेशन में इस सम्मान से श्री बालाजी सेवा न्यास परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने मोना की तारीफ किया।कहा की ऐसे सेवा भावी लोग विरले ही होते है।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सलिल विश्नोई,विधायक विकास गुप्ता,महापौर गणेश केशरवानी,अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी,प्रवीन जायसवाल,विनोद गुप्ता,अरुण जायसवाल,शैलेन्द्र शरण सिंपल आदि रहे।

0/Post a Comment/Comments