बिशाल दंगल का भव्य आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अमित के. शुक्ला

Views

फतेहपुर। ऐतिहासिक नगरी खजुहा स्थित श्री राधाकृष्ण पंचायती ठाकुर द्वारा बड़ी बाजार के प्रांगण में विशाल दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस पारंपरिक खेल आयोजन को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण अंचलों से भारी संख्या में कुश्ती प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पहलवानों के दांव-पेंच और उत्साहजनक मुकाबले दंगल का मुख्य आकर्षण केंद्र रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध एडवोकेट अमित के. शुक्ला व अनामिका शुक्ला ने शिरकत की। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में एडवोकेट शुक्ला ने कहा कि दंगल हमारी भारतीय संस्कृति और माटी से जुड़ा पारंपरिक खेल है। इस तरह के आयोजनों से न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि युवाओं में शारीरिक सौष्ठव और खेल भावना का भी विकास होता है। दंगल के सफल आयोजन में कमेटी की सक्रिय भूमिका रही। वहीं मुख्य अतिथि अमित के. शुक्ला ने दंगल कमेटी को 21 हजार व मेले को 30 हजार रूपए दिया। मेला और खेल के सुचारू संचालन में कमेटी के अध्यक्ष नयन यादव तथा मेला अध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय की विशेष मौजूदगी रही। इनके साथ ही उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सचिव राहुल राजपूत, कोषाध्यक्ष अमरजीत राजपूत, सह कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, रामबिहारी और अतुल गुप्ता सहित समिति के सभी पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुकाबले के अंत में विजयी पहलवानों को अतिथियों और आयोजकों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उल्लासभरे माहौल में संपन्न हुआ।

0/Post a Comment/Comments