क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Views


फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर की ओर से रविवार को हीरालाज कलेक्टरगंज में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में अमित सिंह परिहार को जिलाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), राकेश सिंह भदौरिया, महेन्द्र सिंह व मयंक सिंह को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. सत्यम सिंह चौहान व सचिन सिंह गौतम को जिला उपाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ), राकेश सिंह गौतम को जिला उपाध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ), आदर्श सिंह को जिला मंत्री (युवा प्रकोष्ठ), प्रेम बहादुर सिंह को तहसील अध्यक्ष (सदर) तथा अविनाश प्रताप सिंह को नगर उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। गरीब एवं असहाय लोगों की मदद को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को नगर, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार का अभियान जारी रहेगा। संगठन का लक्ष्य एक लाख सदस्य बनाना है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अंगद सिंह चंदेल, आरपी सिंह भदौरिया, समरवीर सिंह चौहान, महेश सिंह, राज सिंह भदौरिया, सुशील सिंह (नान सिंह), अजीत सिंह, चंदन सिंह राणा, मदन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

#reelsfacebook #videoviralシ #reelsfypシ #fbreels #viralchallenge #trendingpost #trendingvideo #videoviral

0/Post a Comment/Comments