सोलर रूफटॉप से घटेगा बिजली का बिल, सरकार दे रही सब्सिडी

Views

देवीगंज वार्ड में इकोज़ोन सॉल्यूशन ने लगाया सोलर रूफटॉप कैंप
फतेहपुर। इकोज़ोन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से देवीगंज वार्ड में सोलर रूफटॉप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कंपनी के अधिकारियों ने लोगों को सोलर रूफटॉप की विशेषताओं, उपयोगिता और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला एवं वार्ड नंबर 23 के सभासद सुनील कुमार रहे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि घरों की छत पर सोलर रूफटॉप लगवाने से दिन में बिजली की उपलब्धता बनी रहती है और बिजली के बिल में भी काफी कमी लाई जा सकती है। इससे उपभोक्ता प्रतिवर्ष हजारों रुपये बिजली के बिल में बचत कर सकते हैं। अधिकारियों ने केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी की जानकारी देते हुए लोगों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पात्र उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप संयंत्र पर सरकार की ओर से निर्धारित सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। कैंप के माध्यम से पंजीकरण कराने वाले ग्राहकों के लिए जीरो डाउन पेमेंट पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा के साथ ही विभिन्न उपहार भी दिए जाने की जानकारी दी गई।इस मौके पर सूर्यकांत मिश्रा, लालचंद्र गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, कंपनी के डिस्ट्रिक्ट हेड शुभम श्रीवास्तव, सिटी हेड अंकित कटियार, वीर सिंह, स्वयंवर सिंह, अब्दुल हफीज, अनुपम शुक्ला, धर्म सिंह, राजू सिंह, अंजली पांडेय, अखिलेश तिवारी, रोहित सिंह, विनय सिंह, कुलदीप गुप्ता, गुड्डू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments