- भाजपा जिलाध्यक्ष ने अभियान का किया शुभारंभ l फतेहपुर । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि समाज के परिवार के बच्चों के जन्मदिन , विवाह कार्यक्रम, वैवाहिक वर्षगांठ एवं अंतिम संस्कार में करेंगे पौध का दान, दिलाएंगे उसके संरक्षण का संकल्प l उक्त निर्णय अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में लिया गया l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अनु श्रीवास्तव को एक पौधा समर्पित कर अभियान का शुभारंभ किया गया l उन्होंने वैश एकता परिषद के इस अनूठे पहल की सराहना करते हुए कहा कि धरती को हरा भरा बनाने में हम सभी को अपना योगदान देना पड़ेगा तभी हमारा जीवन सुरक्षित रह सकता है। परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि हमें किसी भी अवसरो पर उपहार स्वरूप एक पौधा इस अनुरोध के साथ भेंट करना होगा कि वह इस पौधे को अपने परिवार के एक सदस्य के रूप में उसकी देखभाल करेंगे। परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने पदाधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया है कि सभी पदाधिकारी एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण करें । इस मौके पर वेद प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता ,नरेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, बृजेश सोनी, गुड्डू मोदनवाल, मोना ओमर नारायण बाबू गुप्ता , सतेंद्र गुप्ता ,सुशील गुप्ता, सत्येंद्र अग्रहरि , राधेश्याम हयारण, आशीष अग्रहरि, विवेक रस्तोगी गौरव गुप्ता, मनोज सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।
अखिल भारतीय वैश्य एकता पारिषद की अनूठी पहल, समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में जाकर करेंगे एक पौधा दान,संरक्षण का लेंगे संकल्प
Views
Post a Comment