सनातन धरोहर की सुरक्षा: पूज्य महंत श्री परमेश्वर दास जी महाराज की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ आश्रम

Views
बांदा तिंदवारी ब्लाक के छापर गांव में हनुमान जी महराज के आश्रम मे रहे सन्त ने अपने अंतिम समय में आश्रम और उसकी पूरी भूमि को कुस्सेजा धाम के महंत परमेश्वर दास जी के नाम कर दिया था। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद कुछ ग्रामीणो ने स्थिति का फायदा उठाकर आश्रम की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी थी ।
​मामले को गंभीरता से  देखते हुए कुस्सेजा धाम के महंत जी ने तुरंत संज्ञान लिया।अपनी  सूझबूझ से न सिर्फ प्रशासन की मदद से मंदिर की सही नाप-जोख कराई, बल्कि जमीन को सुरक्षित कर वहाँ एक भव्य सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू करवा दिया। महंत जी के इस सराहनीय और त्वरित कदम से जहाँ एक तरफ अवैध कब्जा करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया है, वहीं दूसरी तरफ आश्रम का रूप अब पहले से कहीं अधिक सुंदर और दिव्य होने जा रहा है।

0/Post a Comment/Comments