फतेहपुर/खागा ज़मीन से जुड़े, संघर्षशील और जनसेवा को ही धर्म मानने वाले नगर पंचायत खखरेरू के युवा सक्रिय नेता श्री वेदांशू प्रजापति को कांग्रेस ने बड़ा दायित्व सौंपा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज यादव जी ने पत्रांक 260/2026, दिनांक 01/06/2026 के द्वारा उन्हें _प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज, OBC विभाग_ मनोनीत किया है।
*जनसेवा की दमदार पारी, संघर्ष की कहानी:*
1. *शिक्षा की अलख*: पिछले 5 साल से अपना जन्मदिन बच्चों के नाम करते आ रहे हैं। हर साल किताबें, कॉपियां और गिफ्ट बांटकर सैकड़ों बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा।
2. *खेत-खलिहान के साथी*: किसानों की प्यास बुझाने के लिए सरकारी नलकूप लगवाए। 2 और नलकूपों की जंग अभी जारी है, जल्द जमीन पर उतरेंगे।
3. *स्कूल बचाओ आंदोलन*: प्राथमिक विद्यालयों पर मर्जर की तलवार लटकी तो ढाल बनकर खड़े हो गए। खखरेरू क्षेत्र के कई स्कूलों को बंद होने से बचाया।
4. *बूथ का सिपाही*: बूथ मर्जर की साजिश को नाकाम किया और अपनी मजबूत पकड़ बनाई। 243 खागा विधानसभा के _130 गाँव का सघन दौरा कर सर्वे_ किया और हर घर का दर्द समझा।
*अब डिजिटल रण में हुंकार*: युवा नेता वेदांशू प्रजापति अब खखरेरू की गलियों से लेकर लखनऊ तक कांग्रेस की आवाज़ बुलंद करेंगे। बूथ स्तर तक संगठन को डिजिटल हथियारों से लैस कर _2027 विधानसभा चुनाव_ में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया है।
इस ऐतिहासिक मनोनयन पर खखरेरू सहित पूरे खागा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। नागरिकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने युवा नेता को फूल-मालाओं से लाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्पर्क 7408765434
Post a Comment