*असोथर/फतेहपुर:* नगर पंचायत असोथर की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन की अमृत 2.0 योजना के तहत 27 करोड़ 90 लाख रुपये की पेयजल पुनर्गठन परियोजना का बुधवार को शिलान्यास हो गया। अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता ने भूमि पूजन के उपरांत फावड़ा से मिट्टी खोदकर कार्य का शुभारंभ किया और कार्यक्रम में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में असोथर नगर पंचायत सहित प्रदेश के नागरिकों का विकास हुआ है अब असोथर नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा इस परियोजना का निर्माण मै,समृद्धि इंफ्राटेक एंड रियलकॉन,आगरा के द्वारा किया जाएगा सितंबर 2027 तक परियोजना पूर्ण करके नागरिकों को समर्पित की जाएगी नगर पंचायत असोथर के वार्ड नंबर एक किला पर में मंडपम गेस्ट हाउस के पास शहरी पेयजल परियोजना का सुभारंभ किया गया विशिष्ट अतिथि चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर ने कहा कि विधायक विकास गुप्ता के प्रयासों से नगर पंचायत असोथर का बहुमुखी विकास हुआ है ईओ एचपी सिंह ने बताया कि चार नलकूप और दो ओवरहेड टैंक बनेंगे आठ हजार मीटर पाइपलाइन के माध्यम से लगभग साढ़े छह: हजार उपभोक्ताओं को जल वितरित किया जाएगा
कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, प्रकाश गुप्ता, रामकिंकर अवस्थी, सुखराज बया,चंद्रप्रकाश निषाद, निर्मल सिंह चौहान, प्रवीण गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, विमल गुप्ता ने संबोधित किया संचालन रघुवेन्द्र सिंह ने किया भूमि पूजन आचार्य भृगुनंदन शुक्ल द्वारा संपन्न कराया गया।
Post a Comment