भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणीकी बैठक हुई

Views
बुलन्दशहर बुलंदशहर, में जगपाल भाटी जी के निवास वेलमपुरा, बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र की राष्ट्रीय स्तर की अति महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी रणनीति, किसान-मजदूर हितों की रक्षा एवं संगठन को व्यवस्थित रूप से चलाने हेतु सर्वसम्मति से विशेष नियम लागू किए गए। सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*  
राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राजकुमार शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहीस अब्बासी, राष्ट्रीय सचिव रजी अंसारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय प्रभारी महिला मोर्चा पूजा शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि जकी पवांर, राष्ट्रीय सचिव शिक्षक प्रकोष्ठ राधेश्याम शर्मा जी व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी युवा सादान खान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य फारूक उमर, आरिफ भाई, राकेश चौहान, सलीम भाई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिजवान खान जी,सहजाद जी, भानुप्रताप सिंह, जगपाल भाटी, सुहेल खान, बलविंदर जी व मंडल टीम रहीस जी, खालिद वेग।कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अशोक चौहान, जिला प्रभारी सलमान खान, जिला अध्यक्ष युवा रोहित चौधरी, जिला महिला मोर्चा गीता भारद्वाज, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा गौतमबुद्धनगर अश्फाक खान जी व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा प्रितमा अग्निहोत्री, तहसील अध्यक्ष शिकारपुर महिला मोर्चा, नगर अध्यक्ष जहांगीरपुर फुरकान, अकबर जी, नसीमुद्दीन जी, जहीर खान, साजिद खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि *"04 जून जेवर की चिंगारी से 07 जून बुलंदशहर की आग तक, अब संगठन रुकने वाला नहीं है। टोल मैनेजर प्रकरण पर कानूनी लड़ाई जारी रहेगी और किसान-मजदूर के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।"*


0/Post a Comment/Comments