फतेहपुर पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस पेंशनर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान पुलिस पेंशनरों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संगोष्ठी में पेंशन, चिकित्सा, बैंकिंग एवं अन्य प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी थरियांव श्री वीर सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती प्रगति यादव, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय सहित सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को प्रतिमा भेंट किया
Views
Post a Comment