मारपीट लूट की घटना का वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार

Views

माधव निषाद संवाददाता फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते सप्ताह थाना क्षेत्र के लोहारन डेरा भसरौल निवासी शिवम यादव पुत्र विमलेश यादव द्वारा ट्रैक्टर से किशनपुर कस्बा से लौटकर घर आ रहे थे। तभी टूटहवापुर के पास अर्जुनपुर रेवाड़ी मौजा रायपुर भसरौल निवासी बलराम निषाद पुत्र राजाराम निषाद नीरज निषाद पुत्र मेवा लाल निषाद दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ ट्रैक्टर रुकवा कर शराब के नशे में ट्रैक्टर चालक से गाली गलौज किया गया विरोध करने पर आरोपित लोगों द्वारा मारपीट व जबरन ट्रैक्टर की चाभी व मोबाइल छीन लिया साथ में ट्रैक्टर चालक को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर आधार पर सुसंगत धाराओं में तत्परता से मुकदमा दर्ज कर जांच एवं गिरफ्तारी के प्रयास किया गया।

पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए नीरज कुमार पुत्र मेवा लाल निषाद उम्र 22 अर्जुनपुर रेवाड़ी मौजा रायपुर भसरौल को गुरुवल पहाड़पुर रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कब्जे से लूट की गई एक ट्रैक्टर की चाबी एक हजार बीस रूपए धनराशि एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम के नेतृत्व में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय बहादुर उपनिरीक्षक रमेश कुमार यादव उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव कांस्टेबल बृजेश पाल मौजूद रहे।।

0/Post a Comment/Comments