फतेहपुर।गौ सेवा एवं संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे “गौ सेवा सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत आज आचार्य प्रेम सागर मिश्र जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपजिलाधिकारी फतेहपुर को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से गौवंश की सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अपेक्षा की कि गौ सेवा से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे निराश्रित गौवंश को संरक्षण मिल सके।
इस अवसर पर आचार्य श्री सत्यनारायण द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, नीरज तिवारी जी, लवलेश जी, सतेंद्र जी, विनय जी, देवेंद्र जी, हर्षित जी, विजय त्रिपाठी जी सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में आचार्य प्रेम सागर मिश्र जी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ सेवा के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और निरंतर जनजागरूकता के माध्यम से इसे एक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।
Post a Comment