मुख मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

Views


माधव निषाद संवाददाता फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजयीपुर क्षेत्र के अंजना भैरव मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। सड़क पर भरे पानी के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति यह है कि सड़क पूरी तरह पानी में डूबी हुई है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक बन गया है। बच्चों को मजबूरन इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

0/Post a Comment/Comments