लालता प्रसाद दुबे संवाददाता:-फतेहपुर- कृषक परिवार के साथ मारपीट लूटपाट और प्राण घातक हमला करने वाले नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है मुकदमा दर्ज होने से बौखलाए दबंगों का कहर जारी हैं भयभीत कृषक परिवार रात में गाँव छोड़कर चला गया घर में ताला लटक रहा है
राधा नगर थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में कृषक
रामभूषण पाल की पुत्री विभा देवी के ऊपर हमला हुआ था विरोध करने पर उसकी बहन सहित कई लोगों के साथ मारपीट की गई घटना का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपियों को अभय दान मिला है हलका इंचार्ज दरोगा के ऊपर मिली भगत का आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाया है पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों से गुहार लगाई है पीड़ित परिवार शहर के अंदौली पुलिया के पास एक परिचित के यहां शरण लिए हैं खेती किसानी का काम ठप है पड़ोसियों ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर खूंटा लकड़ी डाल कर और ट्रैक्टर खड़ा करके कब्जा कर लिया आरोपी फिर मारपीट करने के लिए परिवार की तलाश में है निजी हैंड पंप में मोटर डालने से उपजा विवाद कृषक परिवार को फांकाकसी की ओर धकेल दिया है रामभूषण पाल की पुत्री विभा की तहरीर पर प्राण घातक हमला लूट का मुकदमा छब्बीस मार्च को सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है सूरजभान उसकी पत्नी सुनीता और गुड़िया,सुशीला, गुड़िया,विनीता इंद्रानी वांक्षित है आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई दबंगों ने महिलाओं को आगे करके धारदार औजार से हमला करवाया है पीड़ित परिवार गाँव से बाहर है आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं थाना अध्यक्ष विनोद मौर्य बताया कि विवेचना जारी है आरोपियों कि गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है
Post a Comment