महर्षि विद्या मन्दिर में हर्ष और उल्लास से मनाया गया गणतन्त्र दिवस

Views


  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध नगर स्थित महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में आज 77 वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, वहीं एन०सी०सी० के बच्चों के द्वारा मार्च पास्ट कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ। विद्यालय में पूरे वर्ष आयोजित होने वाले व जिला स्तरीय मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों साक्षी सचान, अक्षिता शुक्ला, सुयश पाण्डेय, अनवेशा शिवहरे, सूर्याश, अथर्व, मैत्रेय, इप्सिता आदि को मुख्य अतिथि के रूप में आये हुये डॉ० राजीव नयन गिरि मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर द्वारा प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज राष्ट्र जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इसके बावजूद भी हमारे समक्ष बहुत सी चुनौतियों है जिनका हमें डटकर मुकाबला करना चाहिए। हमें अपने कार्य ईमानदारी पूर्वक करने चाहिए, यहीं हमारे लिए देश के प्रति सबसे बड़ी देशभक्ति है। बच्चों ने अनेक प्रकार के देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये व विद्यालय के बच्चों ने भी प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर यूथ आइकॉन व रेडक्रास सोसायटी फतेहपुर के चेयरमैन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव समेत पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

0/Post a Comment/Comments