विद्यालय के भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Views


 फतेहपुर शहर के चौक पर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अंग्रेजी माध्यम में 77 वे गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम स्कूल के बच्चों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उज्जैन सिंह एवं अध्यक्षता के तौर पर समाजसेवी बैंक श्रीमती कुंती गुप्ता मौजूद रही। विद्यालय के भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम देख रहे अभिभावकों ने बच्चों द्वारा किए गए रंगारणकर काम की भर भर प्रशंसा की और विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष प्रसिद्ध व्यवसाय दीपक रस्तोगी एवं हरपाल व बहन किरण सहित समस्त शिशु मंदिर परिवार उपस्थित रहा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वर्षा शुक्ला ने आए हुए सभी मुख्य अतिथि और अभिभावकों का अभिवादन किया और बच्चों को गणतंत्र दिवस वह अमर शहीदों के बारे में विस्तार से बताया। और उन्होंने स्कूल के बच्चों से कहा कि देश के कानून व्यवस्था का सम्मान करना ही गणतंत्र दिवस का सच्चा सम्मान है।

0/Post a Comment/Comments