हिंदू सम्मेलन के लिए रोली टीका करके किया गया आमंत्रित!

Views


 हिंदू सम्मेलन के लिए रोली टीका करके किया गया आमंत्रित!

आयोजन समिति के सदस्यों प्रवीण पाण्डेय ,रामविशाल नेता,अमिताभ शुक्ल द्वारा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में खागा नगर के व्यापारियों को रोली टीका करके किया गया आमंत्रित!

खागा(फतेहपुर) खागा नगर के पश्चिमी बाईपास स्थिति यशराज रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर आज खागा नगर में आयोजन समिति के द्वारा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र की अगुवाई में दुकान दुकान जाकर व्यापारियों को रोली टीका लगाकर आमंत्रित किया गया,साथ ही पत्रक भी बांटे गए,वा स्टीकर भी चिपकाए गए।इस दौरान आयोजन समिति के शिवचंद्र शुक्ल वा प्रवीण पाण्डेय ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि नगर में आगामी 2 फरवरी को होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है,नगर ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है,उहोंने बताया कि आयोजन समिति के सभी सदस्य अलग अलग टोलीयों में घर घर जाकर कार्यक्रम के लिए  युवा,महिलाएं, बुजुर्ग,व्यायारी वर्ग,अधिवक्ता,किसान,सहित सभी नगरवासियों ,क्षेत्रवासियों को आमंत्रित करने का काम कर रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments