77वां गणतंत्र दिवस जनपद में बड़े हर्षाेल्लास के साथ धूम-धाम से गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया।

Views


फतेहपुर  77वां गणतंत्र दिवस जनपद में बड़े हर्षाेल्लास के साथ धूम-धाम से गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण किया गया। कैम्प कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, इसी क्रम में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ने ध्वजारोहण कर  सामूहिक राष्ट्रगान एवं संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्रीय एकता, अखण्डता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा गौतम बुद्ध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी  ने उपस्थित अधिकारियो एवं कर्मचारियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी । इसी कड़ी में जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा रोहण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। सिंचाई विभाग के प्रखंड निकली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता सुंदरलाल वर्मा ने अपने कार्यालय पहुंचकर झंडारोहण किया और अमर शहीदों को नमन किया इस अवसर पर निखिल कुमार श्रीवास्तव कमल किशोर सहायक अभियंता रामकुमार आलोक प्रियंका तिवारी गौरी आदि लोग मौजूद रहे इसी तरह नलकूप खंड में सहायक अभियंता आदर्श यादव नीरज कुमार ने झंडारोहण किया। और अमर शहीदों को पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बबलू भारती मूलचंद यादव मनोज वर्मा राम किशोर यादव नीलम सरोज राजेंद्र गुप्ता शोभित वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता ड्रेनेज सब फतेहपुर कार्यालय में झंडारोहण किया गया इस अवसर पर इंजीनियर आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार गौतम, आशुतोष त्रिपाठी, स्टार कटिहार, आशीष केशरवानी, आशीष मोहन, योगेंद्र सिंह, प्रशासनिक में दिवाकर यादव, ओमप्रकाश, संतलाल, राजभवन, गुलाब, रोहित दास, राजेश कुमार, कार्यक्रम का संचालक रौनक गुप्ता ने किया। इसी कड़ी में मां चंद्रानी गुप्ता इंटर कॉलेज देवीगंज में प्रबंधक श्रीमती सुमन गुप्ता एवं प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और महात्मा गांधी जवाहरलाल पंडित नेहरू की पहली चित पर माल्यार्पण का श्रद्धांजलि दी गई। मन राम श्री उदयभान सिंह इंटर कॉलेज केशव कुंड पूर्वी रानी कॉलोनी आबू नगर में अनन्या सिंह तान्या सिंह व अन्य बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया प्रधानाचार्य केशव भगवान सिंह केशव प्रबंधक ध्यान सिंह ज्ञान सिंह चौहान संदीप यादव दिनेश कुमार अमित बलराम विवेक माया द्विवेदी श्रीमती सुमन यादव प्रतिमा शांति सलोनी पुष्प लता दिव्यांशी अजीमा आदि जिसमें मुख्य रूप से प्रेम शंकर अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर पी के सिंह, एसीएमओ रामकिशोर शुक्ल, पुव नायब तहसीलदार, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, पंडित निर्मल सिंह यादव, फैजान नेता आदि। अभिभावक जन मौजूद है। इसी घड़ी में लिल्स बगिया एवं पटेल इंटर कॉलेज फतेहपुर में 77 में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतीत के रूप में प्रभु का दीक्षित कोराई शिवाजी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निदेशक अतुल सिंह सचान एवं लिस्ट बगिया की मैनेजर श्रीमती नेहा सिंह संचार ने ध्वजारोहण किया तथा बच्चों ने गणतंत्र दिवस साथ मनाया गया। इसी कड़ी में रघुवंश पुरम सरस्वती बल मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश त्रिवेदी के द्वारा ध्वजारोहणकर अमर शहीदों को नमन किया गया और पुष्पांजलि का श्रद्धांजलि दी गई स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साईं सिटी इंटर कॉलेज मां सरस्वती ज्ञान मंदिर सिन विहार जयराम नगर फतेहपुर के बच्चों द्वारा रंगारंग प्रभात फेरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में निकाली गई प्रभात फेरी में मनमोहक जातियां सुभाष चंद्र बोस गांधी की रानी लक्ष्मीबाई सरदार पटेल डॉक्टर अंबेडकर आज की झांकियां रही जिसे देखकर नगर वासी भाव विभोर हो गए विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रेखा सिंगर के द्वारा मां सरस्वती प्रदीप प्रजनन के साथ किया गया साथी विद्यालय के प्रबंधक पवन सिंह और ने गणतंत्र दिवस की माता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देश से प्यार करने व सम्मान देने के लिए प्रेरित किया इसी कड़ी में खाद्य विपणन कार्यालय कबाड़ी मार्केट में खाद्य विपणन अधिकारी ने ध्वजा रोहण का अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

0/Post a Comment/Comments