भाजपा जिलाध्यक्ष के दो वर्ष सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके आवास पर सुंदरकांड का पाठ किया गया।
Views
फतेहपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल के दो वर्ष के सफलतापूर्वक कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके आवास पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी के अलावा उनके शुभचिंतकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल का कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र भेंट कर, माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दिया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा की 2 वर्ष के कार्यकाल में जिस तरीके से फतेहपुर भारतीय जनता पार्टी संगठन के लोगों ने उनका साथ दिया है वह हमेशा अपने शुभचिंतकों के आभारी रहेंगे। वहीं समय-समय पर भाजपा हाई कमान फिर चाहे राष्ट्रीय नेतृत्व रहा हो, प्रांतीय नेतृत्व या फिर क्षेत्रीय नेतृत्व के साथ-साथ भाजपा के तमाम मंत्री, विधायक भी उन्हें दिशा निर्देशन देकर के संगठन को मजबूती प्रदान करने में महती भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरीके से कार्य कर रहे हैं। आम जनमानस उनके साथ जुड़ता ही जा रहा है। यही कारण है कि विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होंने कहा बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। लिहाजा आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा 2 वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर तमाम फतेहपुर भाजपा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि गांव गांव भाजपा सरकार की लाभकारी सरकारी योजनाओं का गुणगान करेंगे और जनता को बताएंगे कि भाजपा ही एक ऐसी सरकार है जो सर्व समाज के लिए कार्य करती है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, ज्ञानेंद्र सचान, पूर्व राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया, कुलदीप भदोरिया,मनोज मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, स्वरूप राज सिंह जूली, अभिषेक शुक्ला,पवन मिश्रा, विक्रम सिंह चंदेल, अभिषेक श्रीवास्तव,विनोद गौतम, जितेंद्र सिंह गौतम, अमित मिश्रा उर्फ नीटू, अमित त्रिवेदी, रामप्रताप सिंह गौतम, विजय सिंह, अमित शिवहरे,भारत श्रीवास्तव, ओम मिश्रा, देवनाथ धाकड़े, राजेश सिंह जनसेवक,अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, विनय तिवारी, ऋतिक पाल, अतीश पासवान, पवन साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Post a Comment