विज्ञान वर्ग में कृतिका, प्रश्न मंच पर प्रियांशु रहे अव्वल

Views
*

*बिंदकी, फतेहपुर।* चौडगरा कस्बा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर हरदोलपुर रोड में दो दिवसीय विज्ञान मेले का समापन हुआ। आखिरी दिन विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नवंबर में विजयी बच्चे क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विद्या भारती जन शिक्षा समिति कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित समापन समारोह में बजरंग दल प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ देशभक्ति और व्यक्तित्व निर्माण की शिक्षा दे रही है। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह ने कहा कि यहां संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है।

विज्ञान प्रदर्शनी में मलवां विद्यालय की कृतिका सिंह प्रथम और चौडगरा विद्यालय की अग्रिम द्वितीय रहीं। प्रश्न मंच पर प्रियांशु प्रथम रहे। बालक वर्ग में शोभित प्रथम और कृष्णा द्वितीय रहे। जिला स्तर पर चित्रकूट प्रथम, फतेहपुर द्वितीय और कन्नौज तृतीय रहा।

इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री रजनीश पाठक, संभाग निरीक्षक विजय शंकर, प्रधानाचार्य अवधपाल सिंह, प्रबंधक सुरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments