​भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) की महिला मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल, दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने ली सदस्यता

Views

​फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के चदियाना मोहल्ले में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव पवन द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रंजना श्रीवास्तव ने की।
​बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय सचिव पवन द्विवेदी ने कहा कि संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। प्रत्येक ब्लॉक के गांवों में महिलाएं अब खुलकर आगे आ रही हैं और घरों से निकलकर बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और महिलाओं के हक व अधिकार की लड़ाई संगठन पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा।
​बैठक के दौरान संगठन की नीतियों और विचारधारा से प्रेरित होकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने यूनियन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त सदस्यों का स्वागत कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
​इस मौके पर सावित्री, रामा, आरती, विभा बाजपेई, सुनीता, मिथलेश कुमारी, गीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

0/Post a Comment/Comments