फतेहपुर:
भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) का प्रांतीय एक दिवसीय चिंतन शिविर राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। यह चिंतन शिविर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह के आह्वान पर बुलाया गया है, जिसमें यूनियन के विस्तार और संगठन की मजबूती को लेकर विशेष रणनीति तैयार की जाएगी।
शिविर की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए भाकियू (भूमि पुत्र) के राष्ट्रीय सचिव पवन द्विवेदी ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसानों के समसामयिक मुद्दों, भावी योजनाओं और संगठन विस्तार पर गहन विचार-विमर्श होगा।
पवन द्विवेदी ने बताया कि चिंतन शिविर में फतेहपुर जिले से लगभग 1,000 समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जत्था शामिल होगा। जिले भर से कार्यकर्ताओं की रवानगी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी कार्यकर्ता निर्धारित समय सीमा पर लखनऊ पहुंचकर शिविर में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Post a Comment