फतेहपुर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ हसवा इकाई जनपद फतेहपुर द्वारा नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री किशन कुमार जी का ब्लॉक संसाधन केंद्र हसवा फतेहपुर में पुष्पगुच्छ देकर एवं मिष्ठान खिला कर स्वागत किया गया तथा वर्तमान में चल रही विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन तथा उसमें आ रही व्यवहारिक कठिनाईयों के सम्बन्ध में व्यापक चर्चा हुई ।
संगठन द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता में संवर्धन एवं निपुण भारत मिशन में ब्लॉक को अग्रणी बनाने में हर संभव सहयोग प्रदान किये जाने का भरोसा दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय ने विभिन्न शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के संबंध में कहाकि संगठन का सहयोग लेकर शिक्षकों की समस्याएं शीघ्र ही निस्तारित की जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शीरज दीक्षित, ब्लॉक महामंत्री अवधेश साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, संरक्षक मीना बाजपेयी, उमेश चन्द्र, नीरज गुप्ता, राजेश मौर्या सहित दर्जनो शिक्षक उपस्थित रहे।
Post a Comment