234 मत पाकर साधना शुक्ला को 91 मतों से हराया
फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। चुनाव में प्रणवीर सिंह ने 234 मत हासिल कर निकटतम प्रत्याशी साधना शुक्ला को 91 मतों से शिकस्त दी। कुल 467 मत पड़े। मतगणना के बाद प्रणवीर सिंह को विजयी घोषित किए जाने पर समर्थक शिक्षकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अनुराग सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में दिग्विजय सिंह चौहान और आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे। परिणाम घोषित होते ही शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रणवीर सिंह ने शिक्षक हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाई जाएगी। इस मौके पर मनीष, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, पंकज पासवान, देव शुक्ला, दिग्विजय सिंह, बलराम सिंह, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, आशीष यादव, आश्वेंद्र प्रताप सिंह, रुचिका सिंह, ज्ञानमती, रंजना, नीतू, प्रदुला, ज्योति, रीना आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Post a Comment