पंकज सहरावत बने भाकियू (भूमि पुत्र) के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Views
​मुजफ्फरनगर::-भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन का विस्तार करते हुए पंकज सहरावत को जनपद मुजफ्फरनगर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मनोनयन संगठन के चीफ ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार किया गया।
​पंकज सहरावत के जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाकियू (भूमि पुत्र) के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और खुशी जाहिर की।
​ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए आशा व्यक्त की कि पंकज सहरावत संगठन की नीतियों और सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। वे जनपद में किसानों के हक़ और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आवाज़ को बुलंद करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
​नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने पंकज सहरावत के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद के अन्नदाताओं को एक नई ऊर्जा और मजबूत नेतृत्व मिलेगा। वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे किसानों के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

0/Post a Comment/Comments