भाकियू (भूमिपुत्र) की समीक्षा बैठक: निष्क्रिय पदाधिकारियों को अंतिम चेतावनी, संगठन विस्तार व आंदोलन की बनी रणनीति

Views


बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (भूमिपुत्र) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जिला कार्यालय, श्री जगपाल भाटी के निवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जिसमें जिले भर के प्रमुख पदाधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान संगठन के प्रति उदासीनता व निष्क्रियता बरतने वाले पदाधिकारियों को सख्त लहजे में अंतिम चेतावनी दी गई। राष्ट्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को जमीनी व सामाजिक स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने, किसान हितों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने और गांव-गांव तक 'भूमिपुत्र' की विचारधारा व आवाज को पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आगामी किसान आंदोलन की रूपरेखा और भावी रणनीतियों को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए।

इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राजकुमार शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहीस अब्बासी, राष्ट्रीय सचिव रजी अंसारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री नीमा गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि जकी पंवार, डॉ. अमित गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उमर फारूक व सलीम अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी रिजवान, जगपाल भाटी, सहजाद, मंडल पदाधिकारी सतीश, रहीस, अखलाक सहित जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रपाल, ओमपाल, इंतजार, राकेश, नवाब खान, रूबी, गुलशमा और गुरनाम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments