संस्कार टीम की बैठक नीलकंठ पैलेस पटेल नगर में बैठक हुई

Views फतेहपुर संस्कार टीम की बैठक नीलकंठ पैलेस पटेल नगर में आहूत की गई बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर सामूहिक निर्णय लेते तय किया सेवा सहयोग साथी समर्पण संस्कार की भावना के अन्तर्गत मानव कल्याण हित में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगी, संस्कार टीम सदस्य किशन मेहरोत्रा ने कहा संस्कार टीम का विस्तार किया जायेगा टीम के सभी सदस्य मुखिया होंगे जो नई सोच नया जोश प्रस्तुत करने में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाहन करेंगे टीम सदस्य राजेन्द्र साहू ने कहा टीम बच्चों में संस्कार ग्रहण करने वाली कार्यशाला का आयोजन करने का सुझाव रखती हैं टीम सदस्य चन्द्रभान सिंह त्यागी ने कहा संस्कार टीम सेवा व समर्पण के साथ हर उस दिशा मे कार्य करने हेतु संकल्पित हैं जहां मानव पशु पक्षी सेवा में समर्पित हो टीम सदस्य राहुल मिश्रा ने सुझाव दिया प्रत्येक माह प्रत्येक विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन संस्कार टीम द्वारा किया जाए, टीम सदस्य राजेश अवस्थी ने कहा राष्टहित समाज हित जन हित में आपसी सौहार्द को विकसित करने हेतु सभी त्यौहारों में टीम द्वारा शिविर आयोजित किया जाए बैठक के अंत में संस्कार टीम के मुखिया सन्तोष तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई व राष्टहित समाज हित जन हित का संकल्प लेने की शपथ ग्रहण करते आगामी रूप रेखा तय की गई*संस्कार टीम सदस्य जी पी मिश्रा सीमा बाजपेई प्रखर शुक्ला राजकुमार राकेश सिन्हा शिवशंकर साहू ने लिये गये निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया*

0/Post a Comment/Comments