शरद पूणिमा पर ओमघाट मे हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान।

Views
 फतेहपुर।  गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा शरद पूणिमा  पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया।गंगा आरती मे मुख्य यजमान के रूप मे बाराबंकी से आए आचार्य सीताराम द्विवेदी शास्त्री कमलेश बक्स सिंह राम कुमार सिंह एडवोकेट रहे । गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने  दीपदान किया । 
गंगा आरती में गायत्री परिवार के रविंद्र सिंह  ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना चाहिए।  
गंगा आरती मे भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि  गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें ।     अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी  ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। 
 इस मौके पर   गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, पार्थ सिंह गौर, बड़े सिंह कछुवाह , पंकज कुमार, राघवेंद्र , अनुज, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक,  प्रांशु रस्तोगी, विवेक , माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित, शिवम मिश्रा आर्यन मिश्रा  मौजूद रहे। 

0/Post a Comment/Comments